ऋषिकेश/
विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सातवे दिन समापन समारोह में पहुची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पंतजलि का योग आज देश व दुनिया को आपस में जोड़ रहा है, गंगा के तट पर प्रतिवर्ष होने वाला योग उत्तराखंड को अन्य राज्यो से भिन्न बनाता है, इस दौरान योगियों ने विश्व शान्ति यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित कर योग महोत्सव का समापन किया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती, डाॅ नागेन्द्र, कुलपति व्यासा विश्व विद्यालय, स्वामी परमाद्वैति एवं विश्व के विभिन्न देशों से आये आदिवासी एवं जनजाति प्रमुखों के पावन सान्निध्य में महर्षि आश्रम चैरासी कुटिया में ’ध्यान’ और विश्व शान्ति हेतु ’मौन जप’ का आयोजन भी किया गया।
स्वर्गाश्रम स्तिथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुची उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन अवसर व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि योग से हम कैसे स्वस्थ रहे, हमारा मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, जिससे हम अपने समाज व देश के लिए अधिक से अधिक कार्य कर सके, वही महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी व अपने निर्णय खुद लेगी तो जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रही हो, निश्चित ही सफलता मिलेगी, उन्होंने उत्तराखंड की समस्त मातृ शक्ति को महिला दिवस की पूर्व शुभकामनाएं भी दी ၊
टीम uk live