अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आजीविका परियोजना ने महिलाओं को किया सम्मानित

Uk live
0
टिहरी- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आजीविका सहयोग परियोजना  टिहरी द्वारा जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर परियोजना से जुड़ीग हुई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। शुक्रवार को आजीविका  सहयोग परियोजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर  में जागरूकता रैली निकाली गई।  महिलाओं ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली में प्रतिभाग किया और अपने सशक्तिकरण का परिचय दिया। उसके बाद नगर स्थित एक होटल में जागरुकता गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया और कहा गया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए।  इस मौके पर परियोजना द्वारा विभिन्न गांव की महिलाओं को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस  मौके पर  महिलाओं ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने अनुभव का आदान-प्रदान भी किया
टीम- uk live

वीडियो देखें


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top