छिंदवाड़ा:-प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्रह विकासखण्ड मोहखेड में इलेक्ट्रॉनिक के पत्रकार शयाम साहू द्वारा विगत दिनो ग्राम पंचायत गोरखपुर में फर्जी मतदाता का लगातार समाचार प्रकाशित किए गया था.इस बात से बौखलकर फर्जी मतदाता मोहखेड निवासी झोलाछाप विजेंद्र कुशमारिया, गौतस्कर दुर्गेश प्रजापति, शिवम माकोडे ने पत्रकार शयाम साहू को आदतन आरोपी तौसीफ खान के माध्यम से जान से मारने कि सुपारी दी जाने कि बात कही गई.पत्रकार शयाम साहू को जान से मारने की सुपारी लेने वाला आरोपी तौसीफ खान द्वारा बताया कि गया कि पत्रकार को जान से मारने के मोहखेड़ के तीन लोगो ने मुझे उक्त घटना के लिए डेढ लाख रूपये कि मुझे सुपारी देने को कहा गया था..उसके पश्चात शयाम साहू समेत पत्रकारों द्वारा मोहखेड पुलिस थाना प्रभारी को आवेदन दिया.किंतु थाना प्रभारी सियाराम सिंह के द्वारा घटना कि किसी प्रकार कोई जांच नही कि गई. थाना प्रभारी सियाराम सिंह का कहना है कि कहना कि आरोपियों द्वारा कोई हमला या हत्या नही कि जो हम एफआईआर दर्ज करे.आगे उन्होंने कहा कि जब हमला या हत्या होगी तो हम एफआईआर दर्ज करेंगे तब तक तो कुछ नही किया जा सकता है.आवेदन आया है जिस पर जांच की गई है.जबकि उक्त आरोपी तौसीफ द्वारा इस बात को कहने का साक्ष्य वीडियो सीडी भी दी गई है.साक्ष्य दिए जाने के बाद भी मोहखेड थाना प्रभारी उस साक्ष्य झूटला रहे है.यहा तक कि उक्त आरोपी तौसीफ खान ने ग्राम के उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष इस बात को भी थाने में कुबुला था.उसे भी थाना प्रभारी नजरअंदाज करते हुए आरोपियों का बचाव में लगे है.1 मार्च से 5 मार्च तक किसी भी प्रकार कि एफआईआर दर्ज न करने पर छिंदवाडा के समस्त पत्रकारों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष ज्ञापन सौपा गया.ज्ञापन सौपने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए.मोहखेड थाने में सभी पत्रकार पहुचे जहा पर थाना प्रभारी और एसडीओपी ने भी उस जांच को टालामटोली बात कहकर आरोपियों कि पक्ष में बात करते रहे.इस बात से नाराज सभी पत्रकार उठकर वापस लौंट गये.मोहखेड थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों के बचाव पक्ष में बात करने से नाराज सभी पत्रकारों ने आगामी दिनो जाच में लापरवाही दिखाने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा.पुलिस अधीक्षक से तत्काल मोहखेड़ थाना प्रभारी को हटाने की मांग.आगे पत्रकारों ने कहा अगर न्याय नही मिला तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया जायेगा उग्र आंदोलन.
रामकृष्ण चंद्रवंशी छिंदवाड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट छिंदवाड़ा

