सागर प्रकाश नार्थ दिनांक 5 मार्च 2019 हरिद्वार चिन्हित करण की मांग को लेकर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति आ चिन्हित प्रकोष्ठ ने केंद्रीय अध्यक्ष मधु नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष मंजू लोनी के नेतृत्व में खन्ना नगर में जुलूस निकालकर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक की आवा स पर जाकर उनको एक सूत्रीय ज्ञापन दिया ज्ञापन में हस्ताक्षर करता सुमन चौहान कमला पुरोहित अंजना बड़थ्वाल सुमित्रा देवी उमा नेगी सरोज पुरोहित जयंती ध्यानी सुमित्रा कुक शाल आदि सैकड़ों महिलाओं ने ज्ञापन में मदन कौशिक जी को कहा कि चिन्हित करण की मांग को लेकर आपको हमने सैकड़ों ज्ञापन दिए परंतु आज तक आपने हमारा चिन्हित करण नहीं कराया जिससे राज्य आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है जिलाध्यक्ष सतीश जैन ने मदन कौशिक जी को बताया कि चिन्हित करण की कट ऑफ डेट 30 दिसंबर 2017 से पूर्व आपको लगातार ज्ञापन देते रहे और आप मात्र आश्वासन पर आश्वासन देते रहे ज्ञापन में यह भी कहा कि अब हमें पता है कि आप यही कहोगे कि अब आचार संहिता लग रही है उसके बाद कराया जाएगा श्री मदन कौशिक ने समस्त उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों को उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया सतीश जैन जिलाध्यक्ष चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति हरिद्वार
ब्यूरो चीफ बलदेव चन्दर भट्ट
ब्यूरो चीफ बलदेव चन्दर भट्ट

