ऋषिकेश/
राज्य में लग रही आचार संहिता के चलते राज्य भर में आज पूरा दिन विभिन्न विभागों में शिलान्यास व लोकार्पण का कार्यक्रम रहा, वही आज नगर निगम क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों का मेयर अनिता ममगाई ने लोकार्पण व शिलान्यास किया।
आगामी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना की जानकारी मिलते ही राज्य के विभिन्न विभागों में हड़कंप मच गया जिसके चलते अधिकांश विभागों ने आनन-फानन में अपने-अपने क्षेत्र में लोकार्पण व शिलान्यास की होड़ मच गयी, वही आज तीर्थनगरी ऋषिकेश में नगर निगम की मेयर ने लगभग एक करोड़ छत्तीस लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस दौरान मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शी सरकार में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिये गुणवत्तापूर्ण सुशासन कायम करने के लिये कार्य किया जायेगा जिससे भाजपा पुनः विकासपरक कार्यो को लेकर जनता के बीच जा सके।
इस दौरान ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई ने तीस लाख रुपये की लागत से बनी तीन सड़कों, एक शौचालय व एक नाली का उदघाटन किया। वही एक करोड़ साढ़े छह लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों, दो शौचालय व एक नाला निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मेयर के साथ विभिन्न वार्डों के पार्षद व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
Team uk live