पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भट्गई की अध्यक्षता में सोशल मीडिया में भ्रान्तिक प्रचार न फैलाये जाने को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया

Dineshlal thati
0
टिहरी - दिनांक 28.02.2019 को जनपद के  जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एंव मुख्य विकास अधिकारी(प्रभारी जिलाधिकारी) टिहरी गढवाल द्वारा  भारत-पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तनाव कि स्थिति के सम्बन्ध में जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू प्रशासन एंव जनता के मध्य आपसी समन्वय बनाये रखने एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के राजनैकित दलों के पदाधिकारी/नागरिक मंच के पदाधिकारी /सभी धर्मो के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गोष्ठी मे मौजूद सभी सम्मानित व्यक्तियो को सम्बोधित करते हुए बताया कि *सीमा पर इस तनाव की स्थिति को देखते हुए कोई ऐसै बयान/सोशल मीडिया पोस्ट /कोई ऐसा कार्य न करें जिससे जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्तपन्न न हो जाये।
हम सभी नागरिकों को राष्ट्र हित में दलगत/धार्मिक/सामाजिक वैमनस्यता को भूलाते हुए एक साथ रहना चाहिए।
 हमें सोशल मीडिया पर आ रहे भ्रामक संदेशो को आगे पोस्ट नही करना चाहिए।
जिससे हमारी देश की सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों/उनके परिजनों की भावनाओं को कोई ठेस पहुचे या उनका मनोबल कम हो जाये और किसी भी अफवाह को फैलाया न जाए इस सम्बन्ध कोई भी छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें और कानून को अपने हाथ में न ले।
गोष्टी में उपस्थित अधिकारियो/जनप्रतिनिधियो द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के विचारो का समर्थन किया गया ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top