टिहरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में 555 टेलीमेडिसन सेवा को जिले में शुरू करवाने के लिए टिहरी जिलाधिकारी सोनिका को केन्द्रीय कार्मिक मन्त्री भारत सरकार डा० जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में सम्मानित किया ၊
आपको बता दें वर्ष 2017 में जिलाधिकारी ने इस सेवा से जिले की 20 उपस्वास्थ्य केन्द्रों को जोड़ा ၊
उपस्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात फार्मासिस्ट , मरीजों की विडीयो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये जिला अस्पताल बौराड़ी से लेकर एम्स ऋिषिकेश के डाक्टरों से परामर्श लेकर मरीज का उपचार करते है ၊
अब तक टेलीमेडिसन सेवा से करीब सात हजार लोगों को वर्तमान में उपचार मिल चुका है जो अपने आप में बड़ी बात है ၊ इसके लिए सेवा टीएचडीसी ने करीब 47 लाख की लागत के विभिन्न तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवाये है ၊ केन्द्र सरकार के कार्मिक विभाग ने व्यक्तिगत रूप से टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ,मुख्य चिकित्साधिकारी डा० भागीरथी जंगपांगी , सेवा टीएचडीसी के उपमहाप्रबन्धक अमरदीप और एनआईसी के जिला सूचना विभाग एवं सूचना अधिकारी सौरभ रतूड़ी का चयन 2018 के ई-गवर्नेस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया था ၊
27 फरवरी को दिल्ली में केन्द्रीय राज्य मन्त्री डॉ० जितेन्द्र सिंह ने चयनित चारों अधिकारियों को सम्मान पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया ၊ जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों की बदहाल स्वास्थ्य ब्यवस्था को पटरी पर लाना उनके लिए वास्तव में चुनोती थी जिसको स्वीकार करते हुये यह टेलीमेडिसन व्यवस्था लागू करवाई ၊
ज्योति डोभाल टिहरी
