गौ लोक धाम बौराड़ी में गूंजा दिव्य ज्ञान, गोपाल मणि जी की कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी गढ़वाल | टिहरी जनपद के बौराड़ी स्थित गौ लोक धाम में सोमवार से  गोपाल मणि की भव्य दिव्य ज्ञान कथा का शुभारंभ हुआ। बैंगनी पंडाल और फूलों से सजे कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया।


कथा के दूसरे  दिन गोपाल मणि जी ने गौ सेवा, संस्कार और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा, _"जब तक हम अपनी जड़ों और गौ माता से नहीं जुड़ेंगे, तब तक समाज का कल्याण संभव नहीं।"_


इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें पत्रकार मोहन सिंह राणा  नन्दगांव, पूर्व तहसीलदार महावीर प्रसाद धूलियाल  पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनन्द सिंह रावत, कुलदीप पंवार, विक्रम कठैत, सरोजनी देवी,डॉ. सुनाथ नौटियाल व जिला पंचायत सदस्य शकुंतला पंवार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

पंडाल में महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व बैठक की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

आयोजकों ने बताया कि यह कथा 7 दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक प्रवचन होंगे। अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर  आनन्द सिंह रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य कंगसाली, कुलदीप पंवार पूर्व नगर पालिका परिषद प्रत्यासी, खुशीलाल पूर्व प्रधान,  सुन्दर सिंह रावत, मनीष पंत महासचिव कांग्रेस, भगवान चन्द रमोला , शकुंतला चौहान,  मोना चौहान, 
रोहित राणा, प्रेमलाल खुमरी, महावीर प्रसाद धूलियाल,  महीमानन्द नौटियाल  (गिरीश),  पं0 घनश्याम उनियाल उपस्थित रहे l
.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top