शराब संस्कार मुहिम के तहत बिना शराब सम्पन्न विवाहों में मैराफ की शीतल व मज्युड की मीनाक्षी का सम्मान

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी गढ़वाल : जनपद टिहरी गढ़वाल में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा द्वारा संचालित “शराब संस्कार मुहिम” के अंतर्गत हाल ही में बिना शराब के सम्पन्न हुए विवाह समारोहों में शामिल परिवारों एवं वधुओं को सम्मानित किया गया।

इस अभियान के तहत मकर सक्रांति को आयोजित विभिन्न विवाह समारोहों में यह सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ विवाह पूर्णतः नशा व शराब मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुए। समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले इन आयोजनों के लिए संबंधित परिवारों को सार्वजनिक रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, विवाह  में उपस्थित समस्त स्वागतकर्ता परिवारजनों की उपस्थिति में परिवार के वधुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे यह संदेश दिया गया कि नारी सम्मान और नशा-मुक्त सामाजिक परंपराएँ एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

जाखणीधार मैराफ निवासी शीतल ने कहा कि समाज हमसे है हम जो समाज में करेंगे लोग उसको धीरे धीरे स्वीकार करना शुरू कर देते हैं जिसका परिणाम शराब नहीं संस्कार मुहिम है।मंज्युड की मिनाक्षी ने इस बात पर खुशी जताई कि मेरे  इस निर्णय पर मेरा परिवार मेरे साथ है 

इस अवसर पर सुशील बहुगुणा ने कहा कि“शादी जैसे पवित्र संस्कार में शराब की कोई आवश्यकता नहीं है। बिना नशे के सम्पन्न विवाह न केवल पारिवारिक सौहार्द बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को भी सही दिशा देते हैं।”उन्होंने बताया कि शराब संस्कार मुहिम का उद्देश्य

विवाह, मांगलिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों को नशा-मुक्त बनाना,

तथा भावी पीढ़ी को संस्कार और जिम्मेदारी का संदेश देना है। 

प्रधान मैराफ सरिता बिष्ट प्रधान मंज्युड रानी नेगी 

स्थानीय नागरिक सीताराम भट्ट और सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में बदलाव लाने वाली मुहिम बताया।

इस अवसर पर दुल्हन की परिवार जन सुषमा बिष्ट महावीर बिष्ट विमला देवी दर्शनी देवी दौलत सिंह नेगी कुलबीर सिंह नेगी विक्रम सिंह नेगी व संस्था कार्यकर्ता कुंभिबाला भट्ट जगदीश बडोनी लक्ष्मी विजय डोभाल आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top