रिपोर्ट: सोमवारी लाल सकलानी'निशांत'।
जौनपुर प्रखंड( टिहरी) के सकलाना पट्टी स्थित ऐतिहासिक गांव हवेली की रश्मि सकलानी सर्वसम्मति से आगामी ग्राम प्रधान चुनी गई है। पूर्व प्रधान सुषमा सकलानी के अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक में बैठक में समस्त ग्रामवासी और प्रधान पद की दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के मध्य चर्चा के बाद सहमति बनी। तीनों प्रत्याशित उम्मीदवारों और ग्रामवासियों की सहमति के बाद रश्मि सकलानी आगामी प्रधान हेतु भाग्यशाली रही।
आजादी के बाद ग्राम हवेली की रश्मि सकलानी दसवीं और चौथी महिला प्रधान होंगी। इससे पूर्व नौ प्रधान गांव में बने। स्व. सुखराम सकलानी गांव में सबसे लंबे समय तक रहने वाले (22 वर्ष) प्रधान रहे। स्व. राम प्रसाद सकलानी (12 वर्ष) दूसरे प्रधान रहे। स्व. रतनमणी सकलानी,स्व. पुरुषोत्तम सकलानी, कैलाश सकलानी, कृष्णा सकलानी,स्व. लखणी देवी, नीलम सकलानी, सुषमा सकलानी प्रधान बनी।अब रश्मि सकलानी ग्राम पंचायत हवेली की दसवीं प्रधान बनेंगी।
श्रीमती रश्मि के सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर ग्राम पंचायत की निवर्तमान प्रधान सुषमा सकलानी,अन्य उपस्थित पूर्व प्रधानों तथा ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद सकलानी, सुंदरलाल सकलानी, ललित सकलानी, कृष्णा सकलानी, गणेश सकलानी, कमलेश सकलानी, प्रवीण सकलानी, भरोसी लाल सकलानी, प्रकाश सकलानी, मोहन सकलानी, विजय सकलानी, कुंदन लाल सकलानी,बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थे। समस्त प्रक्रिया में सहयोग करने वाले गणेश सकलानी, प्रकाश सकलानी, ललित सकलानी, द्वारिका सकलानी और जय प्रकाश सकलानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।