जौनपुर ब्लॉक के बिष्टौंसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के लिए रामदयाल शाह निर्विरोध निर्वाचित, पार्टी ने की प्रेस

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


नई टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जौनपुर ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 15 बिष्टौंसी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राम दयाल शाह का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस सीट पर कांग्रेस समेत अन्य किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन के आखिरी दिन नाम दाखिल नहीं कराया है। जिससे इस सीट पर केवल रामदयाल का अकेला नामांकन हुआ है। ऐसा राम दयाल का निर्विरोध चुना जाना भाजपा के लिए बड़ी सफलता है।

शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जिले की 45 जिला पंचायत सदस्यों के सीटों में से 40 पर प्रत्याशियों को अधिकृत किया है। जबकि पांच सीटों को खाली छोड़ गया है। कहा कि पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही जिले के सभी 9 ब्लॉकों में भी भाजपा के ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी चौथी बार भाजपा का ही बनेगा। कहा कि जौनपुर के बिष्टौंसी सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राम दयाल शाह निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि अन्य कई सीटों पर भी बातचीत जारी है। 

प्रेस वार्ता करते बीजेपी जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट 


कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिन लोगों को अधिकृत किया है,वह लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस को उम्मीदवार हीं नहीं मिल रही है। बमुश्किल कांग्रेस 16 सीटों पर ही प्रत्याशी अधिकृत कर पाई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला,पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान,बेबी असवाल,सुशील बहुगुणा,गोविंद रावत,जयेंद्र पंवार,शीशराम थपलियाल,वीरेंद्र राणा,जयराज खणका,असगर अली आदि मौजूद थे।


रामदयाल को लंबे समय से समाज सेवा करने का मिला लाभ

जौनपुर ब्लॉक के बिष्टौंसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के लिए रामदयाल शाह निर्विरोध चुना जाना उनकी लंबी सामाजिक सेवा का परिणाम है। वह 15 सालों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे। इस क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया कि इस सीट से भाजपा समेत अन्य दलों के कई प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने रामदयाल की पार्टी की प्रति निष्ठा और उनका सामाजिक व्यक्तित्व को देखते हुए अधिकृत किया। बताया कि राम दयाल लोगों के हर सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उनको क्षेत्र के लोग 108 सेवा के नाम से जानते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top