डी पी उनियाल
गजा (टिहरी): विकास खंड चम्बा के ग्राम कांडाखेत (धार अकरिया) मे आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन गौ कर्ण धुंधुकारी , आत्मदेव की कथा व मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा करने के महत्व की कथा, एवं पितृभोज के साथ हुआ, ग्राम कांडाखेत मे दौलत सिंह चौहान, मनीष चौहान, नवनीत चौहान, बीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ने अपने पितृ मोक्ष व सनातन संस्कृति धर्म के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है, व्यास पीठ से आचार्य सुनील उनियाल ने कथा श्रवण करने आये भक्त जनों से कहा कि समय समय पर सनातन धर्म को आगे बढाने के लिए संकीर्तन होने चाहिए, कहा कि जो पुण्य का फल आयोजक को होता है उतना ही पुण्य कथा में सहयोग करने वाले व कथा श्रवण करने वाले को भी होता है। आचार्य सुनील उनियाल ने कहा कि सुमार्ग पर चलना चाहिए, ईश्वर का ध्यान ही सदगति है, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कुल पुरोहित पंडित देवेंद्र प्रसाद उनियाल, भूपेंद्र बडोनी, अरविंद उनियाल, विजेंद्र कोठारी, श्री प्रकाश ने पूजा, हवन यज्ञ, मे सहयोग किया, समापन अवसर पर कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, मीना खाती पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, ताजबीर सिंह खाती, विनोद सिंह चौहान,बचन सिंह खडवाल, मान सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह, हंसलाल सिंह चौहान,गम्भीर सिंह चौहान, सोहन सिंह चौहान, गम्भीर सिंह नयाल, श्रीमती पुष्पा खडवाल, लक्ष्मी चौहान, सुनीता नयाल, नंदनी चौहान, विजय राम उनियाल, मदन लाल उनियाल सहित ग्राम कांडाखेत व निकटवर्ती गांवों के कई कथा श्रोता उपस्थित रहे, समापन आरती, प्रसाद वितरण एवं पितृभोज के साथ किया गया। आयोजन स्वर्गीय मकान सिंह चौहान, व स्वर्गीय लीला देवी की स्मृति में किया गया है