अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग को दिया समर्थन

Uk live
0

Team uklive



टिहरी : अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने शिक्षा निदेशालय के बाहर अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षकों को राजकीय मानदेय से आच्छादित किए जाने सम्बन्धी एक सूत्री माँग को लेकर किए जा रहे धरने को अपने संगठन की ओर से समर्थन दिया है ।

   धरना स्थल पर आंदोलनरत पी टी ए शिक्षकों को संबोधित करते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा लंबे समय से अशासकीय विद्यालयों में शासन के द्वारा शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया बंद पड़ी है ऐसी स्थिति में यही पी टी ए शिक्षक वर्षों से इन विद्यालयों का पठन पाठन कार्य संभाल रहे हैं और इन्हें आज तक राजकीय मानदेय की श्रेणी में सम्मिलित नहीं किया गया है उन्होंने शासन एवँ विभाग से माँग की है कि ऐसे पी टी ए शिक्षक शिक्षिकाओं अविलम्ब मानदेय की श्रेणी में सम्मिलित किया जाय और इनकी नियुक्ति की कट ऑफ डेट दिसंबर 2024 तक बढाई जाय ,साथ उन्होंने आंदोलनरत पी टी ए शिक्षकों को आश्वस्त किया कि अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड उनका पूरा सहयोग करेगा। 

 समर्थन देने वालों में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल ,वेणी प्रसाद उनियाल आदि सम्मिलित थे तथा निम्नलिखित पी टी ए शिक्षक शिक्षिकाएं  उपस्थित थे ।

                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top