प्रवाशी भारतीयों द्वारा गोद लिए गांवो के कार्ययोजना निर्माण हेतु बैठक आयोजित, धार अकरिया पट्टी के कृदवालगांव को जयपाल सिंह रावत ने लिया गोद

Uk live
0

डी. पी. उनियाल गजा     


   जिला  विकास अधिकारी  टिहरी गढ़वाल के दिशानिर्देशों के अनुसार खंड विकास अधिकारी चम्बा ने विकास खंड के ग्राम कृदवालगांव ग्राम पंचायत बिरोगी मे प्रवाशी भारतीय जयपाल सिंह रावत के गाँव में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना बनाये जाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को बैठक मे उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है। आपको बताते चलें कि धार अकरिया पट्टी के जयपाल सिंह रावत जो कि यूनाइटेड किंगडम में वर्तमान समय में हैं उन्होंने अपने गाँव को गोद लिया है। इसी परिपेक्ष मे बैठक मे जयपाल सिंह रावत ने दूरभाष से ही विभागीय कर्मचारियों व गाँव निवासियों से विकास कार्यों की जानकारी ली, कहा कि वह अपने गाँव की माटी से जुडकर गाँव के विकास मे सहभागिता करना चाहते हैं। कार्ययोजना बनाये जाने के लिए  विभिन्न विभागों से आये कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग की सुषमा चौहान ने घेरबाड, जल संरक्षण, पाली हाउस, सहायक कृषि अधिकारी धनंजय ने सिंचाई हौज, कृष यंत्र, चेनलफेसिंग पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया वहीं जिला पंचायत टिहरी से आये दीपेश्वर अमोला से गाँव में पांच लाख धनराशि से टीन शेड निर्माण की बात कही, ग्रामीण निर्माण विभाग से गाँव से होते हुए 4 किलोमीटर सडक का प्रस्ताव, बाल विकास से आंगनबाड़ी भवन, के लिए कार्ययोजना बनाये जाने के लिए कहा, बैठक मे जितेंद्र सिंह शाह ग्राम विकास अधिकारी ने मनरेगा के अन्तर्गत योजनाओं की जानकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ओमबीर सिंह ने राज्य वित्त, 15 वां वित्त, सोलर लाइट व्यय करने के लिए जानकारी दी, विध्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम ने स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिलाने का अनुरोध करते हुए चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र संख्या लगातार घट रही है, बैठक मे अनेक विंदुओं पर चर्चा की गई तथा भविष्य के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक मे दीपक नेगी अबर अभियंता मनरेगा, रेनु कटारिया अबर अभियंता विकास खंड, उमा सुपर वाइजर बाल विकास, बबेंदर नेगी सहायक गजा, रतन सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, राम सिंह, बचन सिंह, श्रीमती पूजा, सुशीला, कंचना, कौशल्या आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे, बैठक मे प्रवाशी भारतीय जयपाल सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top