शराब नहीं संस्कार की राह पर चलीं बेटियां, खुशियां नशे से नहीं अच्छे संस्कारों से आती है: बहुगुणा

Uk live
0

 


Team uklive



नई टिहरी। नशे के खिलाफ मुहिम को सशक्त बनाते हुए थौलधार ब्लाक के ग्राम नकोट व चम्बा ब्लाक के ग्राम साबली की दो बेटियों ने अपनी शादी को नशा मुक्त रखकर समाज के सामने मिसाल कायम की है। ग्राम नकोट निवासी कमला देवी, विनोद बधानी ने अपनी बेटी ऐश्वर्या की शादी को पूर्णतः नशा मुक्त रखते हुए समाज सेवी सुशील बहुगुणा की शराब नहीं, संस्कार अभियान को जीवन में उतारा है। इस कदम से उन्होंने न केवल ग्रामीणों को प्रेरित किया, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी एक नई सोच दी। इसी क्रम में ग्राम साबली निवासी प्रकाशी देवी व राकेश बहुगुणा ने अपनी बेटी रुचि की शादी को कॉकटेल मुक्त रखकर सशक्त संदेश दिया कि खुशियां नशे से नहीं, अच्छे संस्कारों से आती हैं। समाज सेवी व राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने इन सराहनीय प्रयासों की सराहना करते हुए दोनों परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  इन दोनों परिवारों ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प हो तो परंपरा में भी सकारात्मक बदलाव संभव है। इस मौके पर शिक्षाविद गिरिजा प्रसाद बहुगुणा, शान्ति प्रसाद बहुगुणा खेमराज बिजल्वाण,कपिल बिजल्वाण, धन प्रकाश लखेड़ा पितांबर बधानी संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट, लक्ष्मी बहुगुणा, कुशलानंद बिजल्वाण, कांता बधानी, रामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top