केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की जीत पर दी बधाई

Uk live
0

  डी पी उनियाल गजा       


 टिहरी : उतराखण्ड मे केदारनाथ उप चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत पर नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पार्टी उम्मीदवार आशा नौटियाल सहित पार्टी के केदारनाथ क्षेत्र के सभी मतदाताओं एवं विधानसभा की जनता को बधाई दी है। 

दूरभाष पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है तथा विपक्ष के अनर्गल प्रचार को खारिज किया है। उनियाल ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने जन जन तक जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाया है।

 कहा कि भाजपा आगामी निकायों के चुनावों में भी जीत का परचम लहरायेगी.

भाजपा की जीत पर विकास खंड फकोट के प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, मंडी समिति नरेंद्र नगर निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, प्रमुख चम्बा शिवानी विष्ट, भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण, जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री राजेश रावत ने भी बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top