जिला न्यायालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : आज जिला न्यायालय प्रांगण टिहरी गढ़वाल में 78वा स्वतंत्रता दिवस जनपद न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया, जिसमे जिला न्यायाधीश  योगेश कुमार गुप्ता जी द्वारा ध्वजारोहण कर सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये प्रेषित की गई। 

तत्पश्चात जिला जजी  के न्यायाधीश गण व जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अधिवक्तागण द्वारा इस अवसर पर अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे गए। इस अवसर पर अपर जिला जज नसीम अहमद, 


 सिविल जज(सी. डि.) मुहम्मद याकूब, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मिथिलेश पाण्डेय जी, अपर सीनियर सिविल जज (सी. डि.) श्रीमती आफिया मतीन जी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीनियर श्री आलोक राम त्रिपाठी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय कुमार घिल्डियाल जी, केशर सिंह राणा,आनंद सिंह बेलवाल, शान्ति प्रसाद भट्ट,ज्योति प्रसाद भट्ट,महेंद्र सिंह बिष्ट, स्वराज्य सिंह पंवार,कविता भट्ट, मनवीर सिंह नेगी, विकाश डंगवाल,ओमप्रकाश उनियाल, शुभम सिंह सजवाण,पवना देवी, रतनपाल सिंह, जगतमणि पैन्यूली, सावन सिंह कैंतुरा, राजपाल सिंह मिंया व समस्त कर्मचारीगण,सुरक्षा बल  आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


 कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के  सचिव  आलोक राम त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगो को मिष्ठान वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top