Team uklive
देहरादून : प्रदेश भाजपा कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी, प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय अजय कुमार जी व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत भारद्वाज जी की उपस्थिति में युवा गायक व गीतकार विजय पंत के नये गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित "मोदीराज" का विमोचन किया गया। इस गीत में मोदी जी के पिछले कार्यों ke bare me बताया गया है कि कैसे बड़े-बड़े विषयों जैसे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण, उत्तराखंड में केदारधाम का पुनर्निर्माण, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ जैसे नारे को किस तरह से सिद्ध किया और अब की बार 400 पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का नारा दिया गया है। साथ ही ये गीत युवा पीढ़ी को मतदान के लिए भी प्रेरित करता है कि हम मोदीजी को क्यों न वोट करें जिन्होनें देश में ऐसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए अबकी बार 400 पार के नारे के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया और नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री मधु भट्ट, विनोद बिष्ट, शकेंद्र रावत एवं कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


