Team uklive
टिहरी : आज रमजान माह के अलविदा जुमा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की इस अवसर जामा मस्जिद फैज ए आम में मौलाना ने एवम जामा मस्जिद में मौलाना असजद ने नमाज अदा कराई इस अवसर पर बोलते हुए जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असजद ने कहा की रमजान का महीना इबादत का महीना है इस मौके पर हम सब अल्लाह की रजा के लिए रोजा रखते हुऐ मुल्क और पूरे आलम के लिये अमन व चेन के लिए दुआ करते है,साथ ही सभी सम्पन्न लोगों से ज़कात के रूप में गरीबो के लिए अपनी आय का एक हिस्सा समय पर निकालने का आह्वान किया।
इस अवसर जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुशर्रफ अली ने सभी नमाजियों को अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी


