Team uklive
टिहरी : पूर्व सैनिको के साथ हुए दुर्ब्यवहार को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया हैं.
कांग्रेस मीडिया कोर्डिनेटर शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि देहरादून मे कल पूर्व सैनिकों के साथ जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला, माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ दी।
भाजपा शायद सत्ता के मद में भूल गई कि "उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं",लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजें हैं,हमारे प्रदेश में पूर्व सैनिकों का सम्मान ही हमारा संस्कार है। यहां के असंख्य सैनिकों ने हमारे आज के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर अमर शहीद हो गए,वहीं आज भाजपा द्वारा यह दुर्व्यवहार देखकर बहुत दुख हुआ!
इसलिए हम देश के प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहते है:
क्या यही है आपका सेना का सम्मान ?
क्या यही है पूर्व सैनिकों से आपकी पार्टी का बर्ताव ?
क्या इन कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी ?


