कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के पक्ष मे की वोट देने की अपील

Uk live
0

Team uklive


  टिहरी : टिहरी लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस के सासंद प्रत्याशी  जोत सिंह गुनसोला के प्रचार अभियान की टोली ने आज नई टिहरी शहर के बौराडी ओपन मार्केट और कवर्ड मार्केट मे सभी व्यापारियों से जनसंपर्क कर अपील और पार्टी की गारंटियों का प्रचार प्रसार किया.

हर व्यापारिक प्रतिष्ठान मे कांग्रेस की अपील गारंटी और चुनाव चिन्ह को पहुंचाने में व्यस्त रही.

कांग्रेस की इस प्रचार टोली का नेतृत्व  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार कर रहें थे.

  टोली मे मीडिया कॉर्डिनेटर शान्ति प्रसाद भट्ट, इंडिया गठबंधन के टिहरी संयोजक आनंद सिंह बेलवाल, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी, गब्बर सिंह रावत, किशोर सिंह मंद्रवाल आदि कांग्रेस जनों ने मतदाताओं से हर व्यापारिक प्रतिष्ठान मे जाकर कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

इस दौरान टीम के वरिष्ट सदस्य मतदाताओ को कांग्रेस के घोषणा पत्र/न्याय पत्र/गारंटी के प्रमुख बिंदुओ को भी समझाते नजर आएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top