भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चौमुखी विकास: विनोद उनियाल

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री  विनोद उनियाल उपाध्यक्ष, महिला उद्यमिता परिषद ने नई टिहरी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक ली।

  उनियाल ने कहा कि आज 2014 से पूर्व की अपेक्षा भारत की छवि विश्व स्तर पर स्वच्छ हुई है तथा भारत विश्व के दस शक्तिशाली देशों में की श्रीणी में आगया है। 

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का वोकल टू लोकल, सबका साथ सबका विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत, घर घर नल, घर घर जल आदि के नारे ही विकास की गति को सार्थक करने में सफल रहे हैं। 

धारा 370, यूसीसी विधेयक, श्री राम मन्दिर निमार्ण जैसे अनेकों राष्ट्रीय हित के कार्य मोदी सरकार ने किया। 

निसंदेह हमारा 400 पार का नारा प्रत्येक भारतीय सार्थक करेगा।

 उन्होंने कहा कि टिहरी लोक सभा चुनाव में महारानी राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी।

 सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को उन्होनें चुनाव में वोट प्राप्ति के गुर सिखाए। बैठक में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टिहरी गोपी राम चमोली तथा संचालन जिला महामंत्री उदय रावत व राजेन्द्र जुयाल ने किया। बैठक में खेम सिंह चौहान, शिवानी विष्ट, मस्ता सिंह नेगी, मुरारी लाल खंडेवाल, गौरव गुसाईं, उर्मिला राणा, मनीषा पंवार, डॉक्टर प्रमोद उनियाल, विजय कठेत, विमला खनका, कृष्णा कोठारी, सरोज बहुगुणा, सुषमा उनियाल, शीशराम थपलियाल, राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, मुनेंद्र भट्ट, तौफिक अहमद, आरती सेनवाल, मनोज नकोटी, बबिता कंडियाल, राकेश लवली, विनीत उनियाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top