Team uklive
टिहरी : दिनांक 03.01.2024 को थाना घनसाली पर नियुक्त एचपीयू कर्मगण को कस्बा घनसाली में ड्यूटी के दौरान एक लाल रंग का पर्स जिस पर अर्पित ज्वेलर्स आदि लिखा है को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक आधार कार्ड मनोज प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी ग्राम दोनी बली पट्टी 11 गांव तहसील थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल पैन कार्ड क्रमशः विनोद, कुमारी रितिका, रुक्मिणी देवी व मनोज प्रसाद का पैन कार्ड, 500 के 8 नोट ₹4000 हैं जो खो गया था जो घनसाली बाजार में मिला, जिसके फलस्वरूप आधार कार्ड में दिए गए पते पर संपर्क कर विनोद प्रसाद को एचपीयू कर्मगण हे0का0 165 शुभकरणपाल व हे0का0 154 सचिन रावत के द्वारा उक्त पर्स की स्वामी कुमारी रितिका पुत्री विनोद प्रसाद को उक्त पर्स सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।
मौके पर मौजूद जनता के व्यक्तिगण द्वारा घनसाली पुलिस के सराहनीय कार्य की भुरि-भुरि प्रशंसा की गयी ।


