12 घंटे के भीतर टिहरी पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी का किया पर्दाफाश 01 अभियुक्त को मय माल के किया गिरफ्तार

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : दिनांक 02.01.2023 की सुबह वादी राकेश प्रसाद उनियाल पुत्र स्व.ज्योति प्रसाद उनियाल निवासी ग्राम गोदमू लिसबिजोरा थाना चंबा टिहरी गढ़वाल ने थाने में आकर एक तहरीर बाबत गांव के राज राजेश्वरी माता मंदिर में बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से माता की सोने की नथ, व दान पात्र से नकदी चोरी के संबंध में तहरीर दी गई

वादी के तहरीर पर तत्काल थाना पर मु.अ.स. 01/24 धारा 457, 380 IPC पंजीकृत  कर उच्चाधिकारीगणों को सूचना से अवगत कराकर अधिकारीगणों से प्राप्त दिशा-निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त मय माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर आज दोपहर में सौदकोटि मोड़ से अभियुक्त चंद्रबीर सिंह नेगी उर्फ पुत्र  विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम सोंदकोटी बादशाहीथोंल थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को  गिरफ्तार कर घटना से संबंधित सम्पूर्ण चोरी माल बरामद कर  लिया गया।

 बताया कि आरोपी  को आज आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय मे  पेश किया जा रहा है। 

अभियुक्त पूर्व में भी तीन बार जेल जा चुका है, जिसकी गुंडा एक्ट में भी कार्यवाही की जायेगी.

बरामद माल

1. पीली धातु की नथ- 01अदद

2. नकदी- 10580/ रुपए

पुलिस टीम मे  एल एस बुटोला (थानाध्यक्ष),  Asi राकेश राणा,  Asi जय कुमार (विवेचक),  हे.का. महेश, का. दिनेश शामिल रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top