प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी टिहरी को दिया बीडीसी बैठक में आने का निमंत्रण

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी टिहरी को थौलधार विकासखंड में बीडीसी बैठक में आने का निमंत्रण दिया। जिलाध्यक्ष राणा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की थौलधार विकासखंड विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है जहां अब विकास कार्य तेजी के साथ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की उनके इस कार्यकाल के 4 वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक मात्र 4 बीडीसी बैठक हो पाई है जबकि नियमानुसार चार वर्षों में 16 बीडीसी बैठक हो जानी चाहिए थी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकासखंड के कर्मचारी विकास कार्यों की प्रति कितनी गंभीर है ऐसे में जनप्रतिनिधियों का भी बीडीसी बैठकों से मोह भंग हो रहा है जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह इस बार विकासखंड थौलधार  की बैठक में आकर अपना मार्ग निर्देशन  प्रदान करेंगे

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संदीप रावत गब्बर सिंह नेगी बुद्धि आर्य मुकेश बनाली ललिता देवी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top