Team uklive
टिहरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति के संबंध में 15 दिवसीय व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 15.01.2024 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति के संबंध में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता पैंपलेट वितरित जा रहे हैं, साथ ही स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली, निबंध, स्लोगन, ड्राइंग प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक आदि का भी आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत पराविधिक स्वयंसेवियों के माध्यम से एनडीपीएस कानून, 1985 ड्रग एंड कॉस्मेटिक कानून, 1940 की जानकारी जागरूकता पुस्तिकाएं बांटकर भी प्रदान किया जा रही है। इसी प्रकार के अभियान तहसील विधिक सेवा समिति नरेंद्रनगर एवं कीर्तिनगर द्वारा चलाया जा रहा है।

