जिला अस्पताल की परिधि के अंदर ही मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर टिहरी ब्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को किया ज्ञापन प्रेषित

Uk live
0

Team uklive


नई टिहरी : सोमवार को टिहरी ब्यापार मण्डल ने अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल के नेतृत्व मे जिलाधिकारी से मुलाकात की. 

ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज को टिहरी शहर मे जिला अस्पताल की परिधि के अंदर ही खुलवाने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया. 
उन्होंने बताया कि टिहरी शहर  संस्कृति और पर्यटन की दृष्टिकोण से शून्य है जिसका खामियाजा टिहरी के ब्यापारीयों को भुगतना पड़ रहा है जिसके चलते आये दिन ब्यापारीयों का पलायन बढ़ता जा रहा है. 
यदि ऐसा ही चलता रहा तो टिहरी शहर ब्यापारिक दृष्टिकोण से शून्य हो जायेगा ऐसे मे मेडिकल संस्थान सहित तमाम शिक्षण संस्थान टिहरी शहर के पास होने बेहद जरुरी हैं. 
ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री टिहरी आ रहे हैं ऐसे मे मुख्यमंत्री के सामने भी अपनी बात रखी जायेगी. 
इस मौके पर टिहरी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली,संगठन मंत्री पंकज अग्रवाल ,  उपाध्यक्ष हुकुम सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेन्द्र पंवार सहित ब्यापारी गण उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top