Team uklive
टिहरी : दिनांक 01-07-2011 को थाना मुनिकीरेती पर वादी परमजीत पुत्र कश्मीर सिंह निवासी- अमन विहार सहस्रधारा रोड देहरादून द्वारा अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 28/11 धारा 420 भादवि पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान अभि0गण 1- रोहित पुत्र बलवान निवासी- ग्राम कुतुबगढ थाना कंजावाला दिल्ली 2- गोविंद सिंह उर्फ विश्वदीप निवासी- उपरोक्त 3- अमित पुत्र जोगेन्द्र निवासी- उपरोक्त 4- विजय पुत्र राजपाल निवासी- उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 379,411 भादवि की वृद्धि की गयी। अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त विजय पुत्र राजपाल निवासी- ग्राम कुतुबगढ थाना कंजावाला दिल्ली जमानत पर रिहा होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई गैर जमानती वारण्ट जारी कर 1000/- रूपये का पुरस्कार धोषित किया गया था।
बता दें एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में मफरूर की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.12.2023 को मफरूर विजय पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कुतुबगढ़ थाना कंजावाला जनपद रोहिणी दिल्ली हाल निवासी देवी वाड़ा कला थाना कंजावाला जिला रोहिणी दिल्ली उम्र 30 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या : 07/2016 मु0अ0सं0 28/2011 धारा 420/370/411 IPC को मुखबिर की सूचना पर देवीवाडा कराला रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त विजय को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


