राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार का हुआ यमुना घाटी में भव्य स्वागत

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : उत्तराखंड सरकार ने राज्य मंत्रियों को दायित्व बांट दिये हैं और पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार को राज्य मंत्री बागवानी बनाया गया है।

पूर्व विधायक राजकुमार को राज्य मंत्री बागवानी का दर्जा मिलने पर पहली बार अपने गृह क्षेत्र यमुना घाटी पंहुचे जहां राज्य मंत्री के स्वागत के लिये क्षेत्र में सेकंडों का सैलाब उमड़ पड़ा।


 

राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार  का स्वागत पहले यमुना घाटी के प्रथम पड़ाव डामटा में हुआ उसके बाद बर्नीगाड़ और नौगांव चौराह पर एक विशाल रोड़ सो के साथ जन सभा को भी संबोधित किया।



पूर्व विधायक और राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार ने जन सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और बताया कि राज्य बागवानी के क्षेत्र में बहुत आगे बढेगा और राजकुमार ने कहा हम सदैव बागवानों के उत्थान  के लिये काम करेंगे।



कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, सहित इं किशन लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष,संदीप असवाल, श्याम डोभाल,शशी मोहन राणा, सुलोचना गौड़,जेठा लाल सहित संगठन व यमुना घाटी के सेकंडों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top