विधायक किशोर उपाध्याय ने राज्यपाल द्वारा बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय में दिये गये उद्बोधन को बताया सार गर्भित व प्रेरणादायी

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : विधायक किशोर उपाध्याय ने श्री राज्यपाल द्वारा बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय में दिये गये उद्बोधन को सार गर्भित व प्रेरणादायी बताया है।

श्री राज्यपाल को लिखे धन्यवाद ज्ञापन पत्र में उपाध्याय ने कहा कि हिमालय की तरह ही उन्होंने सेना में देश की रक्षा के लिये अपना जीवन समर्पित किया है।

उपाध्याय ने कहा कि 2006 में  मैंने इस विश्व विद्यालय की स्थापना करवाई थी।6 महीने रानी चौरी में विश्व विद्यालय का मुख्यालय कार्य करता रहा और बाद में उसे अन्यत्र हस्तांतरित कर दिया गया, जिसकी स्थानीय जनों के मन में टीस है।इस परिसर को पूर्ण विश्व विद्यालय बनाया जाय, उन्होंने मुख्यमन्त्री जी से माँग की है।

उपाध्याय ने लिखा है कि हिमालय इस समय चारों ओर से अनेक प्रहारों का सामना कर रहा है।हिमालय के ख़तरे में पड़ने से विश्व ख़तरे की जद में जायेगा…


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top