अहमदाबाद मे आयोजित फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की डा हेमलता बिष्ट द्वारा किया गया प्रतिभाग

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “देवभूमि उद्यमिता योजना" के सफल क्रियान्वयन हेतु,  प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात के संयुक्त तत्वावधान मे  05 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2023 तक अहमदाबाद मे आयोजित  फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम मे राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय नई टेहरी  की डा हेमलता बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया।


उद्यमिता योजना के तहत  फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्थानीय युवाओें   को उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड में उद्यमिता की संभावनाओं को तलाशने, उद्यामियों का हर सम्भव सहयोग करने, उद्यमिता  का माहौल तैयार कर उद्यम स्थापित  करने की योजना के अहम पहलुओं पर गहनता के साथ विचार विमर्श किया गया। 


उपरोक्त प्रक्रिया के तहत मनोवैज्ञानिक परीक्षण से लेकर उद्यम     

स्थापित करने तक की  प्रक्रिया, इस दौरान आने वाली चुनौतियो, उद्यमिता में विज्ञान एवं तकनीकी की भूमिका,  स्टार्ट अप इकोसिस्टम की उपयोगिता,गुणवता में निखार, फंडिंग,  इन्क्यूबेटर की भूमिका  पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान के साथ साथ और धरातलीय विचार विमर्श किया गया। 


डा हेमलता के अनुसार उत्तराखंड सरकार की इस लाभकारी योजना का उदद्देश्य मार्च, 2024 तक भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से उत्तराखंड के समस्त राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उद्यमशील बनाने हेतु 40 बूट कैम्प, १२ दिवसीय उद्यमिता  विकास्  कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक बूट कैंप में 250 युवाओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित हेतु महाविद्यालयों में उद्यमिता शोध केंद्रों की स्थापना करने  की भी योजना है। इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर देवभूमि उद्यमिता पोर्टल के डेशबोर्ड पर जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत महाविद्यालयो के छात्र छात्राओं के साथ -साथ अन्य स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षित  किया जाएगा। उत्कृष्ठ एवं कारगर बिजनेस आइडियाज को चयनित कर जनवरी माह में प्रस्तावित राज्यस्तरीय मेगा स्टार्ट अप कार्यक्रम में प्रस्तुत  जाएगा।

उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के निदेशक प्रो. सुनील शुक्ला, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अमित द्विवेदी व संस्थान के डॉ. सुमित,  डॉ. निमिता, डा शर्मा, डा भारती, डा  राजेश, डा वैशाली , डा स्नेहल के साथ साथ सफल उद्यमी श्री दगयाश्, श्री महेन्द्र चौधरी एवम् अन्य विशेषज्ञों  द्वारा उद्यमिता एवम् स्टार्टअप के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्षों  पर सटीक  मार्गदर्शन  एवम यथा सम्भव सहयोग  का विश्वास दिलाया।


 डा हेमलता ने बताया कि उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा संस्थान के पुस्तकालय के रिमोट एक्सिस सुविधा भी प्रत्येक महाविद्यालय को दे दी गयी है। जिससे इच्छुक युवा ई डी आई आई पुस्तकालय मे उपलब्ध पुस्तकों एवं अन्य सुविधाओ का भी लाभ ले सकते है। 


प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये उधमियों की मेटरिंग के लिए सशक्त एक्शन प्लान प्रस्तुत  भी किया गया। डा हेमलता ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए उत्तराखंड शासन, उच्च शिक्षा निदेशालय, भारतीय उधमिता संस्था एम टेहरी महा विद्यालय की प्राचार्या प्रो पुष्पा नेगी का आभार जताया और कहा की यह योजना रोजगार सृजन, उधमिता विकास और प्रदेश के विकास के लिए निसन्देह मील का पत्थर साबित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top