राज्य आन्दोलनकारी मंच,टिहरी मनाएगा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या।

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 7 नवंबर 2023 (मंगलवार) को बौराड़ी साईं चौक स्थित हवाघर में संपन्न हुई।मंच के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर कल दिनांक 8 नवंबर 2023(बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से शहीद स्मारक,निकट सुमन पार्क,नई टिहरी में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,जहां पर शहीद आंदोलनकारियों के नाम का दीप प्रज्वलित करने के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम जनगीतों के आयोजन के साथ यह दिन मनाया जाएगा।मंच के पदाधिकारियों ने आम जनमानस से अपील की है कि कल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

आगंतुकों से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आने का निवेदन किया गया है।

बैठक में मंच के जिला अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट,महासचिव किशन सिंह रावत, उपाध्यक्ष उर्मिला महर सिल्कोटी,देवेन्द्र नौडियाल, सचिव मुशर्रफ अली,उत्तम तोमर,सुन्दरलाल उनियाल,श्रीपाल चौहान,राजेंद्र असवाल,हरेंद्र तोपवाल,राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top