Team uklive
नई टिहरी : धनतेरस के मौके पर ब्यापार मण्डल टिहरी एवं नगरपालिका के सहयोग से बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया.
बच्चों के साथ ही बड़ो ने भी बाजार की रौनक मे सेल्फी ली.
ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति डोभाल ने बताया कि हिन्दुओ के सबसे बड़े त्यौहार को देखते हुए हमने तय किया कि बाजार को सजाया जाये जिसमे ब्यापारीयों का सहयोग रहा.
उन्होंने बताया कि पिछली बार भी बाजार को धनतेरस के मौके पर ब्यापारीयों के सहयोग से सजाया गया था लोगो ने दूर दूर से आकर यहां पर फोटो खिंचवाई.
इस बार भी हमने बाजार को अच्छा सजाने के लिए नगरपालिका के साथ मिलकर बाजार को सजाया गया जिसमे ब्यापारीयों ने बढ़ चढ़कर साथ दिया.
वही पालिका अध्यक्ष सीमा कृशाली का कहना है कि इस बार बोर्ड बैठक मे टिहरी, बौराड़ी बाजार को सजाने का सभी का विचार था जो ब्यापार मण्डल के सहयोग से संपन्न हुआ है.
वहीं इस बार बाजार मे धनतेरस पर पिछली बार की तुलना मे रौनक भी दिखी.



