खाद्य सुरक्षा बिभाग ने त्योहारों के मद्देनज़र बिभिन्न स्थानों पर किया निरीक्षण

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : खाद्य सुरक्षा बिभाग ने त्योहारों के मद्देनज़र दीपावली से पहले टिहरी के कई हिस्सों मे दो टीम बनाकर दुकानों, होटलों का निरीक्षण किया गया.  

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा दो टीम बनाकर कार्य किया गया जिसमे हमारे द्वारा थत्यूड़, कंडीसौड, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग , कीर्तिनगर, घनसाली, चमियाला, लंबगांव, चम्बा, टिहरी मे टीमें बनाकर कार्य किया. 

उन्होंने बताया कि हमारी टीम द्वारा 254 जगहों पर निरीक्षण किया गया जिसमे हमारे द्वारा  कुल 103 सैंपल लिए गए और 32 लोगो को नोटिस भी जारी किये गए. 

पुरानी खाद्य सामग्री बिना लेबल भौतिक निरीक्षण करने पर खराब प्रतीत होने वाली बिभिन्न खाद्य सामग्रियों को मौके पर नष्ट करवाया गया. 

जिनमे खाद्य तेल, बेकरी, फ्रूट केक, सेवई, दलिया, बर्फी, सॉस, मसाले आदि शामिल है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top