अंकिता भंडारी हत्याकांड की आंच उत्तरकाशी पहुंची. और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा कांग्रेस ने.

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : न्याय यात्रा/महिला स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर उत्तरकाशी पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष  ज्योति रौतेला का उत्तरकाशी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजनी उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी मे स्वागत किया।



इससे पूर्व PWD गेस्ट हाउस मे पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। अब तो घर-घर शराब खोलने का भी सरकार ने युवाओं को लाइसेंस दे दिया है। कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश जिला, विधानसभा क्षेत्र में महिला स्वाभिमान सम्मेलन में यह संदेश देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर रौतेला ने महिलाओ का आहवान कर कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन करें,  उन्होने कहा कि 15 अक्टूबर से महिला कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तर पर स्वाभिमान न्याय यात्रा आयोजित की जायेगी, जो प्रदेशभर में चलेगी उन्होंने कहा कि सरकार को चेताने के लिए मुख्यमंत्री कूच के दौरान मैंने अपना सिर मुंडवाकर सरकार को ये साफ संदेश दिया है कि महिलाएं अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लामबंद है, जिसमे दोषियों को सजा व VIP का नाम सार्वजनिक होकर रहेगा।



प्रेसवार्ता मे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी उत्तराखंड सरकार की विफलताओं के साथ प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के बिभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, ताम्बाखानी स्थित कूड़ा निस्तारण, पार्किंग, जलविद्युत परियोजनाएं, नमामि गंगे में भ्रष्टाचार, PMGSY की सड़कों में अनियमितताएं, जोशियाड़ा डबल लेन मोटर पुल, तिलोथ पुल, ITI, पॉलिटेक्निक भवन, जिला अस्पताल की दुर्दशा, कोविड बजट में अनियमितता, भटवाड़ी में बहुद्देशीय भवन से लेकर पर्यटन एवं तीर्थाटन के साथ चारधाम यात्रा में रिजिस्ट्रेशन से उपजी समस्याओं पर जमकर भाजपा सरकार को घेरा। 


उन्होंने 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र ओर बड़ी बड़ी सभाओं में किये वायदे याद दिलाकर कहा कि जिस उम्मीद ओर विश्वास से यहां की जनता को ठगा गया निश्चित ही आने वाले समय मे जनता इसका माकूल जवाब देगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाओ के प्रति अपराधों में काफी वृद्धि हुई है। देवभूमि मे महिला अपराध अक्षम्य है किन्तु डबल इंजन सरकार के राज मे महिला अपराधों मे काफी वृद्धि हुई है। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ अभी तक भी इंसाफ न होना प्रदेश सरकार की नाकामयाबी का जीता जागता उदाहरण है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से देवभूमि शर्मसार हुई है।


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष  राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजनी उनियाल, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, कविता जोगेला, सविता भट्ट, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मीना नौटियाल,  पवित्रा राणा, कल्पना ठाकुर, मंजू राणा, पुष्पा चौहान, वीना शाह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय नेगी, दिवाकर भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मनोज मीनान, ब्लॉक अध्यक्ष चिन्याली सुरेंद्र पाल, अनु०जाति प्रकोष्ठ के बी०एल० घलवान,   युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधीश पंवार, उपाध्यक्ष जसपाल पंवार, NSUI के जिलाध्यक्ष संतोष भंडारी, संतोष कुमार,सहित प्रेस के साथी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top