Team uklive
टिहरी : विश्व हिन्दू परिषद ने जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन सौप कर ली रॉय होटल की लीज रद्द करने एवं सिद्ध पीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला समिति द्वारा आयोजित गजल कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की।
विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि उत्तराखंड में हिन्दू आस्थाओं को लगातार ठेस पहुँचने का कार्य किया जा रहा।जहाँ एक तरफ ली रॉय होटल संचालकों द्वारा टिहरी झील में माँ गंगा पर बने फ्लोटिंग हर्ट में अंडे एवं अन्य नानवेज बनाये जा रहे । वहीं दूसरी तरफ शरदीय नवरात्रों में सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में मेला समिति द्वारा गजल का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रों में जहाँ भजन संध्या होनी थी वहां गजलो का आयोजन किया जा रहा है।विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध करते हुए ली रॉय होटल संचालकों की लीज रद्द करने और मेला समिति द्वारा आयोजित गजल कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण, विभाग मन्त्री सुरम तोपवाल, जिला मंत्री विनय तिवाड़ी, लोकेश तोपवाल, दिनेश भंडारी, रोहित तोपवाल, शुभम राणा, प्रियांशु शाह, अमन सुयाल आदि मौजूद रहे


