Team uklive
टिहरी : टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में बोराडी स्टेडियम में आज दो दिवसीय राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप 2023- 24 का समापन म मुख्य अतिथि कुलदीप पवार पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख थौलधार, विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष टिहरी और नागरिक मंच के कमल सिंह मेहर, चंडी प्रसाद डबराल आदि के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में उत्तराखंड बेसबॉल संगठन के अध्यक्ष विमल हरनाल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री सतीश आनंद, दम लाखेड़ा, संजीव जोशी आदि उपस्थित रहे !
आज खेले गए पहले लीग मैच में टिहरी ने पौड़ी को 12 -०6 के अंतर से दूसरे लीग मैच में देहरादून ने हरिद्वार को 10-०6 के अंतर से हराया।
पूल B से टिहरी और हरिद्वार तथा पूल A से उत्तरकाशी और पौड़ी सेमी फाइनल में पहुंचे.
पहला सेमीफाइनल टिहरी और पौड़ी के बीच पौड़ी को 14 -8 के अंदर से हराया दूसरे सेमीफाइनल में उत्तरकाशी ने हरिद्वार को 10-7 के अंतर से हराया फाइनल मैच टिहरी और उत्तरकाशी के मध्य खेला गया जिसमें टिहरी की टीम तीन रन के अंदर से विजेता रही ! उत्तरकाशी ने टिहरी को 13 -10 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.
तृतीय स्थान पर हरिद्वार और पौड़ी के मध्य हुए मैच में हरिद्वार को 6 रन से हराया !
इस प्रकार राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप 2023 24 में उत्तरकाशी विजेता, टिहरी उपविजेता रही ।
इस अवसर पर पीसफुल स्टेशन डिग्री के कार्यकारी अध्यक्ष कमल नयन राठौड़ी, सचिन भैया जोगिंदर चौहान राजपाल सिंह मियां, मनोज नेगी, रविंद्र सेमवाल सतवीर चौहान सुशील चौहान आदि उपस्थित रहे!


