होटल व ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए आकस्मिक निरीक्षण"

Uk live
0

 डी पी उनियाल 


गजा(  टिहरी) : नरेन्द्र नगर  क्षेत्र के खाड़ी और गजा बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरपयोग रोकने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गर्विन भट्ट तथा पूर्ति निरीक्षक गजा रितु खंडूड़ी मैठाणी ने विभिन्न होटलों व ढाबों पर छापा मारकर 10 लोगों का चालान करते हुए भविष्य के लिए ऐसा न करने की चेतावनी भी दी । खाद्यान्न निरीक्षक गजा रितु खंडूड़ी मैठाणी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरपयोग रोकने के लिए विभिन्न कस्बों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने के साथ ही व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग करने को कहा जा रहा है साथ ही चालान की कार्यवाही करते हुए भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। बताया कि कुल 10 होटल व ढाबों का चालान करते हुए गजा में 6 हजार तथा खाड़ी में 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है । अन्य होटल, ढाबों में व्यावसायिक सिलेंडर पाये गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top