सीआईएसएफ इकाई टीएचडीसी ने मनाया स्वछता पखवाड़ा

Uk live
0

Team uklive


 टिहरी : टिहरी बांध परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इकाई टीएचडीसी टिहरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर  दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को  स्वच्छ भारत बनाए रखने हेतु प्रधानमंत्री  के आह्वाहन पर एक घंटा स्वच्छता श्रमदान सुबह का आयोजन भागीरथीपुरम बाजार जिला टिहरी गढ़वाल में सुबह 10 बजे  से 11 बजे तक किया गया जिसमे सीआईएसएफ बल सदस्यों टीएचडीसी कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया तथा भागीरथी पुरम बाजार में सफाई अभियान चलाया. 

 वहां पर आस पास फैले कचरे  व गंदगी को साफ कर उस इलाके को साफ सुथरा बनाया । 

इस अवसर पर  पंकज अग्रवाल (आईएएस )  ऊर्जा सचिव भारत सरकार, एलपी जोशी अधिशासी निदेशक टीएचडीसी, दुर्गेश चंद्र शुक्ला उप कमांडेंट सीआईएसएफ मौजूद रहे ।  

 ऊर्जा सचिव के द्वारा इस अवसर पर सीआईएसएफ बल सदस्यों व टीएचडीसी कार्मिकों को अपने आस पास के स्थानों को साफ सुथरा रख स्वच्छ भारत बनाने में योगदान देने हेतु शपथ दिलाई तथा स्वयं व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर 1 घंटा श्रमदान किया  व भविष्य में भी इसी तरह समय निकालकर अपने आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा  रखने हेतु  प्रेरित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top