अमर उजाला फाउंडेशन ने नगर पंचायत गजा के सहयोग से आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

Uk live
0

डी पी उनियाल      



टिहरी :     नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय गजा में अमर उजाला फाउंडेशन ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट निशुल्क करने के साथ ही दवाइयां वितरित की गई। शिविर में मौजूद डाक्टर योगेश ने जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श भी दिया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती व डा. योगेश गरजोला ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही प्रारम्भिक जांच के बाद इलाज कराने में मदद मिलेगी। डाक्टर योगेश गरजोला ने कहा कि छोटी छोटी असावधानियों से ही बिमारियां बढ़ती हैं ,अमर उजाला के प्रभारी गंगा प्रसाद थपलियाल ने बताया कि जनपद टिहरी के सुदूरवर्ती इलाकों में अमर उजाला फाउंडेशन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करके स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद जानकारी भी दे रहा है । इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ देवेन्द्र सिंह, टेक्निशियन संजय डालाकोटी के अलावा भारतीय जनता पार्टी टिहरी के वरिष्ठ नेता रवि सेमवाल, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, रिटायर सूबेदार मनजीत सिंह नेगी, अजय सिंह गुसाईं,कु.नेहा ,कुंवर सिंह रावत,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top