डी पी उनियाल
टिहरी : नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में हंश फाउंडेशन सतपुली पौड़ी द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 130 लोगों ने पंजीकरण कराया है। नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में डाक्टर अमित रावत , हैल्थ कोआर्डिनेटर मुकेश नेगी तथा सहायक केदार सिंह ने बताया कि 130 लोगों ने शिविर में आ कर नेत्रों की जांच कराई जिनमें से 28 महिला पुरुषों को निशुल्क आप्रेशन करने के लिए पाया गया , बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को आप्रेशन कराने वाले लोगों को ले जाने के लिए गाड़ी भेजी जायेगी तथा पुनः वापस गजा लाया जायेगा। कोर्डिनेटर मुकेश नेगी ने बताया कि शिविर में आये 72 लोगों को चश्मा वितरित किया गया जबकि 85 लोगों की आंखों में परेशानी होने पर दवाइयां दी गई। डा. अमित रावत ने शिविर में मौजूद लोगों को आंखों की सुरक्षा ,व बिमारियों की जानकारी भी दी। शिविर में सहयोग कर रहे सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि समय समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं इससे जनता को ज्यादा लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि नेत्र ज्योति दान महादान है । हंश फाउंडेशन सतपुली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा करना ही हंश फाउंडेशन का लक्ष्य है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत , दिनेश प्रसाद उनियाल, बीर सिंह असवाल, गजे सिंह, लखन पाल सिंह, महेश सिंह, वलवंत सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


