जीवीके डैम साइड मिला अज्ञात शव, शिनाख्त जारी

Team uklive



कीर्तिनगर :  कल दिनांक 25-9-2023 को जी0वी0के0 डैम के साइट  मैनेजर उमेश नौटियाल को  डैम की झील में  एक व्यक्ति का शव तैरता दिखा. 

इस सूचना पर चौरास चौकी प्रभारी एस० आई०  सत्येन्द्र  सिंह भंडारी मय कर्मचारियों व एसडीआरएफ  टीम श्रीनगर के  मय दिगर कागजात पंचायतनामा के मौके पर पहुंचे।  

पुलिस टीम द्वारा एस0डी0आर0एफ0 की सहायता  से  अज्ञात शव (पुरुष)को बाहर निकाला गया।  

थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि अज्ञात शव 25 से 30 वर्ष के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है तथा 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। 

मौके पर आसपास के लोगों /डैम कर्मचारियों से जानकारी  कर शव के शिनाख्त  करने के प्रयास किये गए, परन्तु  शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शव का पंचायत नामा मौके पर कर   शिनाख्त/पोस्ट मॉर्टम  72 घंटे के लिए  बेस हॉस्पिटल ,श्रीकोट,श्रीनगर की मोर्चरी में रखा गया है।

 

हुलिया शव- कद करीब 5 फीट 6 इंच , रंग गेहुवा, उम्र करीब 25-30 वर्ष, फ्रेंच कट दाढ़ी मूंछ, सिर  पर हल्के बाल हैं। दाहिने हाथ की कलाई पर लाल धागा बंधा हुआ है। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त अज्ञात शव के संबंध में  किसी थाना/ चौकी में कोई शिनाख्त संबंधी  सूचना/जानकारी हो तो  कोतवाली  कीर्तिनगर को अवगत कराने का कष्ट करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया कड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने पर अध्यापक जयवीर सिंह निलंबित

सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए

ब्रेकिंग उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास यात्रियों की बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त