Team uklive
टिहरी : शहीद हंसा धनाई की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल ) टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ०अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों ने शहीद हंसा धनाई को स्मरण करते हुए उनके स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पर्पण किया।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने डॉ०भारत गिरी के दिशा निर्देश में बृहद स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ियां की कटान करना खरपतवार निकालना एवं पौधों की देखभाल आदि कार्य किए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बिशन लाल, डॉ प्रमोद सिंह, सीमा, डॉ राकेश रतूड़ी, छत्र सिंह कठयात, अनुपम रावत, अमित कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी बलबीर सिंह बिष्ट, मुकेश प्रसाद, कुंदन लाल आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


