Team uklive
टिहरी : रॉड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा को बुधबार को जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया।
बता दें 2025 में देश से टीबी रोग के खात्मे को लेकर सरकार विभन्न उपायों पर काम कर रही है।
टीबी रोग के उन्मूलन में सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान सहित अन्य संस्थाएं अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकते हैं।
इसके लिए सरकार “निक्षय मित्र” बनने का मौका दे रही है।
इसके तहत सुशील बहुगुणा के द्वारा 33 लोगों को पोषण किट उपलब्ध कराया गया जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया.


