Team uklive
टिहरी : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला मे सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाया गया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से पैरा लीगल वोलियण्टर पूरन सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के बारे में बताया.
उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है वर्तमान समय में यातायात बढ़ जाने के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है.
देश में प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण हो रही है जिसकी हमें सावधानी बरतनी की आवश्यकता है.
हमें सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट एवं शीटबेल्ट पहनना अति आवश्यक है।नाबालिक एवं नशे की हालात में वाहन न चलाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तंवर, एनएसएस प्रभारी रोशन लाल शाह, दिनेश प्रसाद बिजलवाण एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी उपस्थित रहे।


