उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक में चौलाई व् राजमा की फसल पर कीट लगने से सुनगर गांव की किसानों की फसल खराब . ग्राम प्रधान ने की मुआवजे की मांग.

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : भटवाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत भंगेली के ग्राम सुनगर में विगत कुछ दिनों से चौलाई की फसल पर कीट लगने से पूरी फसल बर्बाद हो गई है। वही ग्राम प्रधान प्रवीन प्रज्ञान ने कहा है कि अभी चौलाई की फसल तैयार होने में मात्र एक माह का समय बचा है लेकिन उससे पहले चौलाई की फसल कीटों द्वारा पूरी बर्बाद कर दी है। 


ग्रामीणों द्वारा भटवाड़ी कृषि विभाग से भी कीटनाशक दवाई लेकर छिड़काव किया लेकिन लेकिन उससे कीटों पर नियंत्रण नहीं हो पाया ,जिसमे ग्राम प्रधान प्रवीन प्रज्ञान ने कहा है कि इस क्षेत्र में नवंबर के बाद बर्फबारी होती है जिसके बाद 6 महीने तक कोई फसल नहीं होती जिसमे कृषकों की आजीविका का साधन चौलाई ही होती है साथ ही राजमा में भी कीटो का प्रभाव देखने को मिल रहा हैं. अगर ये फसले खराब होगी तो किसानो को आजीविका पर असर पड़ सकता हैं. जिसके अब किसान बहुत चिंतित दिख रहे  हैं।




साथ ही ग्राम प्रधान प्रवीन प्रज्ञान ने कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी व राजस्व विभाग पटवारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र निरीक्षण करके कृषकों को मुवावजा देने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top