DGP द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कियागया जनपद स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : शुक्रवार को  जनपद के स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया गया। 


वर्तमान में कस्बा नई टिहरी में 29 महत्वपूर्ण स्थानों को चयनित करते हुए 50 FIX सी०सी०टी०वी० कैमरे अधिष्ठापित किये हैं, जिन्हें स्मार्ट इन्टेलिजेन्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, नई टिहरी में मॉनिटर किया जा रहा है।

इसके साथ ही स्मार्ट इन्टेलिजेन्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टिहरी में मुनिकीरेती, चम्बा एवं नरेन्द्रनगर के 63 सी०सी०टी०वी० कैमरों का भी एक्सेस किया जाना है।

स्मार्ट इन्टेलिजेन्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टिहरी में वर्तमान में मुनिकीरेती के 30 सी०टी०वी० कैमरों को इन्टीग्रेट किया जा चुका है।

स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन DGP  द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया।
 इस मौके पर जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह, अपर जिलाधिकारी  के०के० मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक  जे0 आर0 जोशी, CO OPS  ओशिन जोशी, प्रतिसार निरीक्षक  सिद्धार्थ कुकरेती, प्रभारी निरीक्षक  चंद्र भान सिंह अधिकारी, वाचक  प्रदीप पंत, PRO प्रविंदर रावत, निरीक्षक अभिसूचना  लक्ष्मण नेगी, स्टेनो  प्रेम बाबू एवं प्रभारी संचार शाखा  मनीष ममंगाई व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top