अज्ञात शव मिलने से सनसनी, नही हो सकी शिनाख्त

Uk live
0

Team uklive


कीर्तिनगर : आज दिनांक 01.08.2023 को सांय लगभग 17:30 बजे स्थानीय व्यक्ति  केशव प्रसाद द्वारा मोबाइल के माध्यम से थाने पर सूचना दी गई कि, मलेथा से लगभग डेढ़ किलोमीटर ऋषिकेश हाईवे पर सड़क के बाएं तरफ  पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।  इस सूचना पर थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी  प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे  तो एक युवक जिसकी उम्र लगभग 30-32 वर्ष प्रतीत हो रही थी,  सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर कुछ स्थानीय  व्यक्तियों को बुलाया गया एवं कुछ राहगीर भी मौके पर  एकत्र हो गए थे।अज्ञात मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए गए व  शव की जामा तलाशी एवं पास ही पड़े मृतक के  बैग की मोके पर तलाशी ली गई तो शिनाख्त संबंधी कोई पहचान पत्र नहीं मिला। 

न ही किसी ब्यक्ति द्वारा  मृतक की शिनाख्त की गई।  स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक ,नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा था। मृतक के शरीर पर कमर में खरोंच के निशान के अतिरिक्त अन्य कोई वाह्य चोट नहीं पाई गई। शव का मौके पर ही पंचनामा भरकर एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट,श्रीनगर  मोर्चरी में दाखिल करवाया गया। रात्रि का नावक्त होने के कारण  पोस्टमार्टम की कार्रवाई चिकित्सक द्वारा  कल संपन्न की जाएगी।मृतक अज्ञात की  शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। 

हुलिया शव:

नाम- पता --- अज्ञात 

उम्र-30-32 वर्ष लगभग 

रंग सांवला 

कद लगभग 5'6"   

जिस्म-इकहरा/मजबूत 

चेहरे पर दाढ़ी मूंछें नहीं है सिर  पर काले बाल।।।

पहनावा शव-  उपरी जिस्म पर स्वेटर जिस पर हरे,काले,पीले रंग की लाइनिंग बनी है, इनर नीले रंग का, गुलाबी रंग की टी-शर्ट काले रंग की सेन्डो ,

निचले जिस्म पर गहरे नीले रंग का पजामा दाहिने पांव में काला धागा बंधा है. पैरों में भूरे रंग की चप्पल पहनी है. भूरे रंग का अण्डरवियर जिसमें MAGIC लिखा है।

  

थानाध्यक्ष ने कह कि यदि  मृतक अज्ञात उपरोक्त के संबंध में किसी थाने /चौकी में  कोई गुमशुदगी/सूचना  दर्ज हो तो कृपया कोतवाली कीर्तिनगर को अवगत कराने का कष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top