रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : पोरा, गुंदियांट निवासी श्री प्रेम बल्लभ विजल्वाण द्वारा थाना पुरोला पर आकर गत 12 अगस्त की रात्रि को अपने गांव पोरा से अपनी स्कूटी चोरी के सम्बन्ध एक लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धारा 379 भादवि के तहत FIR पंजीकृत किया गया।
उच्चधिकारियो के निर्देशानुसार चोरी के उक्त मामले में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी करते हुये अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 3 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर घटना में संलिप्त 3 युवकों कर्ण सिंह थापा, निखिल थापा व अर्जुन राणा को अंगोड़ा गांव से पहले मोरी रोड बैण्ड से चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है,तीनो कि आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।


