दिव्य भजन कीर्तन संध्या एवम पवित्र रक्षाबंधन का हुआ शुभांरभ

Uk live
0

Team uklive


 टिहरी :  नई टिहरी में नवदुर्गा कीर्तन मण्डली ने दिव्य भजन कीर्तन संध्या का सफल आयोजन किया, साथ ही पवित्र रक्षाबंधन पर्व का शुभारम्भ भी किया.

 नव दुर्गा कीर्तन मंडली द्वारा इस सफल आयोजन में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति ने प्रतिभाग किया.

 इस दिव्य कार्यक्रम का आयोजन उतराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री और पूर्व महिला कांग्रेस टिहरी गढ़वाल की जिलाध्यक्ष  दर्शनी रावत,  रीता रावत, मीना पुंडीर,  नीमा नेगी, वृहस्पति भट्ट, रीना बिज्लवाण,  गीता चौहान द्वारा किया गया।

 इस शुभ कार्य मे  विजय गुनसोला पूर्व प्रमुख/महांमंत्री पीसीसी, सूरज राणा पूर्व जिला अध्यक्ष/पूर्व पालिका अध्यक्ष,  नरेंद्र चंद रमोला पूर्व विधान सभा प्रत्याशी/उप प्रमुख, साब सिंह सजवाण अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस चम्बा/पुर्व जेष्ठ उप प्रमुख, देवेंद्र नौड़ियाल पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी, कुलदीप पंवार अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी एवम एन एस रावत उपस्थित रहे,.

इस भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ और अनेकों दिव्य भजन जिनमे मां दुर्गा जी, भगवान भोले शंकर, रथी देवता, नागराज भगवान, गौ माता, हनुमान जी के भजनों ने सभी उपस्थित भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया. 

इस अवसर  पर उपस्थित बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधी और सभी भाइयों ने अपनी इन बहनों के लिए  मां भगवती से इनके स्वस्थ,दीर्घायु, धन धान्य से परिपूर्ण रहते हुए सपरिवार स्वस्थ और प्रश्नन्न रहने की कामना की और सफल दिव्य आयोजन की बधाई शुभकामनाए दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top